8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : BJP ने तैयार की घोषणा पत्र की रेखा, हर वर्ग की हो तरक्की ऐसी बनाई योजना, गांव-गांव जाकर लेंगे सुझाव

CG Political News : प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने घोषणा पत्र और आरोप पत्र समिति में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Jul 2023, 12:07 PM IST

CG Election 2023 : BJP ने तैयार की घोषणा पत्र की रेखा, हर वर्ग की हो तरक्की ऐसी बनाई योजना, गांव-गांव जाकर लेंगे सुझाव

CG Election 2023 : BJP ने तैयार की घोषणा पत्र की रेखा, हर वर्ग की हो तरक्की ऐसी बनाई योजना, गांव-गांव जाकर लेंगे सुझाव

CG Political News : प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने घोषणा पत्र और आरोप पत्र समिति में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों से सुझाव लेकर ही घोषणा पत्र तैयार करने का सुझाव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिया।

यह भी पढ़े : CG Politics : दीपक बैज का BJP को ओपन चैलेंज, बोले- मोदी के दम पर लड़कर दिखाए चुनाव, हमारा चेहरा तो बघेल ही है

CG Politics News : बैठक में सरकार से नाराज संविदा, अनियमित कर्मचारियों की मांगों को भी घोषणा पत्र समिति में शामिल करने पर विचार हुआ। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से घोषणा पत्र समिति के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : फिर आफत में आनंदनगर के लोग, अधूरे डीडीनगर नाले का टेंडर निरस्त

CG Election 2023 : बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन, सांसद विजय बघेल सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संभाग प्रभारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ली। (cg vidhansabha chunav 2023) बैठक में संभाग प्रभारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में क्या-क्या कार्य चुनाव के लिहाज से किए जाने हैं इसकी रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़े : रायपुर में बंद हुआ पंपों में पेट्रोल-डीजल पहुंचना, 750 पंप बंद होने की कगार, सामने आई ये बड़ी वजह

CG Election 2023 : बैठक में ओम माथुर ने कहा, आप जनता के हृदय को छूने जैसे विषयों पर कार्य करें। कांग्रेस शासन में जनता ने जो कष्ट भोगा है, घोषणापत्र बनाते समय ध्यान रखें। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, घोषणापत्र से प्रदेश का कोई भी वर्ग अछूता न रहे। (cg vidhansabha chunav) अलग-अलग क्षेत्र के सामाजिक व भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग के हित की योजनाओं का समावेश हो।

हर वर्ग की तरक्की वाला रहेगा घोषणा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, आज की बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की योजना-रचना तय की गई है। प्रदेश के हर वर्ग की तरक्की वाला भाजपा घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके अलावा सरकार के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र जारी किया जाएगा। कांग्रेस के झूठ से परेशान है जनता घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के झूठ से परेशान हो गई है। हम जनता के बीच जाएंगे, हर विधानसभा में जाएंगे। हमारी टीम जनता से राय लेगी। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।