CG Raipur News : डीडीनगर वार्ड 41 में केंद्रीय विद्यालय से बनाफर निवास होते हुए सेंचुरी कॉलोनी तक नाला निर्माण का वर्कआर्डर ठेकेदार मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के प्रतीक रोहरा को 11 मई 2023 को दिया। (raipur news today) इसके ठीक 28 दिन बाद उस ठेकेदार को पहली नोटिस 8 जून को, दूसरी नोटिस 21 जून को, तीसरी नोटिस 26 जून और चौथी नोटिस 3 जुलाई को देकर सरकारी प्रक्रिया की खानापूर्ति कर ली गई, लेकिन इस ठेकेदार ने न तो तेजी से निर्माण किया और न ही निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई ही सामने आई। (cg news today) नतीजा, खतरे के बीच विद्यालय के सैकड़ों छात्रों और कॉलोनी के लोग आने-जाने को मजबूर हैं।