8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में बंद हुआ पंपों में पेट्रोल-डीजल पहुंचना, 750 पंप बंद होने की कगार, सामने आई ये बड़ी वजह

CG HPCL Petrol Pump News : प्रदेश के 750 एचपीसीएल पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Jul 2023, 10:43 AM IST

HP को लगा बड़ा झटका, 750 पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर, हड़ताल के वजह से हुआ भारी नुकसान

HP को लगा बड़ा झटका, 750 पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर, हड़ताल के वजह से हुआ भारी नुकसान

CG HPCL Petrol Pump News : प्रदेश के 750 एचपीसीएल पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। शनिवार से इन पंपों में पेट्रोल और डीजल नहीं पहुंच रहा है। हालांकि बीपीसीएल, रिलायंस के पेट्रोल पंप का विकल्प होने की वजह से परेशानी कम है, मगर टैंकर मालिकों का दावा है कि उनसे जुड़े हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा है। दरअसल, एचपीसीएल और पेट्रोल टैंकर मालिकों के बीच चल रहे विवाद की वजह से 15 जुलाई से पेट्रोल-डीजल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। (cg news today) 28 ट्रांसपोर्टर ने हड़ताल का ऐलान किया है जिससे 250 पेट्रोल टैंकर के चक्कर थम गए हैं।

यह भी पढ़े : Petrol-Diesel Price Today : जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें आज का रेट

CG HPCL Petrol Pump News : बता दें कि लंबे समय से एचपीसीएल के डिपो से सप्लाई में कटैती करने की शिकायतें भी आती रही है। पत्रिका ने एचपीसीएल के डिपो मैनेजर गौतम कुमार से फोन पर कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक 250 टैंकर्स के जरिए हर दिन प्रदेश में 50 लाख लीटर पेट्रोल सप्लाई होती थी। (hp petrol pump on strike) ये 15 जुलाई से ठप पड़ी है। कई पेट्रोल पंप पर स्टॉक भी नहीं है। कुछ के पास 5 से 7 दिन का स्टॉक है। उसी से काम चल रहा है। पहले 250 टैकरों से पेट्रोल सप्लाई होती थी। (hpcl petrol pump news) नए टेंडर में केवल 105 टैंकर की अनुमति है। बचे हुए 145 गाडिय़ों को खड़ा करने का संकट है।

यह भी पढ़े : एनएसयूआई का ‘बोल छत्तीसगढिय़ा बोल प्रवक्ता चयन’ कार्यक्रम लांच, कहा- विस चुनाव में भाजपा से इन मुद्दों पर होगी लड़ाई