CG Election 2023 : बैज ने कहा, सत्ता और संगठन दोनों अलग-अलग चीज है। सत्ता का काम है, सरकार बनाना और मुख्यमंत्री का काम है सरकार चलाना। दोनों गाड़ी के दो चक्के हैं। (cg election 2023) एक पंचर हो गया, तो काम नहीं चल पाएगा। केंद्र सरकार साढ़े चार साल अन्याय किया है। पैसा रोककर रखा। जब छत्तीसगढ़ का पत्ता नहीं हिला सके तो पिंजरे के तोते को भेजकर डराने की कोशिश की गई, लेकिन भूपेश बघेल डरने वाले नहीं है। (cg bjp party) इस दौरान कार्यकर्ताओं को मंत्री मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।