जांजगीर चंपा

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर, अब उपभोक्ताओं को नहीं होगी परेशानी, पढि़ए खबर बीते सात दिनों में ऐसा क्या किया विद्युत विभाग ने

-शहर को सात भागों में बांटकर सात दिन तक किया मेंटेेनेंस
2 min read
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर, अब उपभोक्ताओं को नहीं होगी परेशानी, पढि़ए खबर बीते सात दिनों में ऐसा क्या किया विद्युत विभाग ने

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जांजगीर नैला में अब मानसून विद्युत मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है। बीते दिवस सात दिनों तक अभियान चलाकर विद्युत वितरण कंपनी ने पूरे शहर का मानसून मेंटेनेंस कर लिया है। अब शहर में 7-8 घंटों वाली लंबी कटौती नहीं की जाएगी। लोगों को दिन में सुकून मिल सकेगा।

Read More : एक हजार कनेक्शनों के पीछे मात्र दो टेक्निशियन, बीएसएनएल उपभोक्ताओं को रहना पड़ता है भगवान भरोसे
इस भीषण गर्मी में विद्युत मंडल के द्वारा हर रोज लगातार आठ घंटे बिजली गुल कर मेंटेनेंस का काम किया गया। इसके पीछे कारण बारिश के पूर्व मेंटेनेंस कार्य बताया जा रहा है। विद्युत तारों के आसपास के हिस्से के पेड़ों की कटाई की गई। ताकि पेड़ पौधे करंट की चपेट में न आए। यह मेंटेनेंस उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा था। उपभोक्ताओं को न तो रात में चैन मिल रही है और न ही दिन में आराम।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब मेंटेेनेंस का काम पूरा हो चुका है। दरअसल सोमवार से शनिवार तक लगातार समूचे शहर का मेंटेनेंस कार्य किया गया। सोमवार-मंगलवार नैला रोड, मुख्य मार्ग, गुरूवार को केरा रोड में पेड़ कटाई कर मेंटेनेंस कार्य किया गया। जिसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल की गई। इसके बाद शुक्रवार को बनारी सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसके बाद शनिवार को बायपास रोड में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल की गई।

मेंटेनेंस यानी पुराने तार, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों को हटाकर नवीनीकरण किया गया। यह काम ठेकाकर्मियों के द्वारा कड़ाके की गर्मी के बीच भरी दोपहरी में किया गया। इस काम के लिए विभागीय कर्मचारियों को बिजली गुल करनी पड़ती है।

कामकाज हुआ प्रभावित
बिजली गुल होने से घरों में, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा था। लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए थे। शहर का पारा जहां 43 पार हो चुका है। ऐसी गर्मी में लोगों को बिना कूलर, पंखे के एक मिनट भी काटना मुश्किल हो जाता है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम-काज ठप हो गया था। जिससे लोग फिलहाल उबर गए। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत मेंटेनेंस करना भी जरूरी होता है। क्योंकि मेंटेनेंस नहीं किया जाए तो आए दिन फाल्ट आती है। जिसे देखते हुए मेंटेनेंस जरूरी है। ऐसे दौर में अमले को भी उपभोक्ताओं की दो.चार बात सुननी पड़ती है।

-मानसून मेटेनेंस का काम अब पूरा हो चुका है। बीते सात दिनों तक नैला जांजगीर सहित आसपास के सभी इलाकों में मेंटेनेंस किया गया। अब लोगों को विद्युत की समस्या नहीं आएगी- आरके कौशिक, सहायक अभियंता, सीएसपीडीसीएल जांजगीर

Published on:
13 May 2018 08:44 pm
Also Read
View All
AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज