जांजगीर चंपा

भाजयुमो के तीन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे, युवा कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 'शक्ति संचयन साधना' के अंतर्गत सशिमं उमावि शक्ति के सभागार में आयोजित किया गया
less than 1 minute read
भाजयुमो के तीन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे, युवा कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

भाजयुमो के तीन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे, युवा कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन
जांजगीर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन विधानसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह संयोजकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 'शक्ति संचयन साधना' के अंतर्गत स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के सभागार में 25 फरवरी को आयोजित किया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अभ्यागत छत्तीसगढ़ अंतव्यवसाई वित्त विकास निगम के अध्यक्ष निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, शक्ति विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष कमल गर्ग, भाजयुमो जांजगीर जिला प्रभारी गोकुल यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू दास महंत, भाजयुमो कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका सुनीता दास मानिकपुरी, मांगेराम अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल प्रमुख मंचस्थ थे कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत, वंदे मातरम... एवं अतिथियों को बैच लगाकर तथा माल्यार्पण के साथ स्वागत कर हुआ।

इस दौरान शक्ति विधानसभा, चंद्रपुर विधानसभा एवं जैजैपुर विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में अपेक्षित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सुबह 9 बजे से ही भाजयुमो की जांजगीर चांपा जिला इकाई द्वारा मंडली के सहयोग से पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया गया एवं विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा आगंतुक सभी वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक निर्धारित विषय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया तथा इस दौरान युवा साथियों में भी काफी उत्साह देखा गया। तीनों विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Published on:
25 Feb 2018 06:44 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान