11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : मां और पुजारी के बीच था अवैध संबंध, बेटों ने पुजारी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

हत्या के बाद दोनों भाई ख़ुद को पुलिस के हवाले कर दिया

2 min read
Google source verification
Breaking News : मां और पुजारी के बीच था अवैध संबंध,  बेटों ने पुजारी को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

जांजगीर-चाम्पा. जिले में चरित्रहीन मां की करतूत का पर्दाफाश होने पर दो सगे भाइयों ने मिल कर उसके प्रेमी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों भाई भागे नहीं, बल्कि उन्होंने ख़ुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर की है।

दरअसल मृतक विनोद तिवारी लछनपुर गांव में पुजारी था वह घर-घर जाकर पुरोहित का भी काम करता था जिसकी वजह से उसका गांव के सभी घरों में बेरोक टोक आना जाना था। इसी सिलसिले में उसका फूलबाई के घर भी आना जाना था, मगर यह आना-जाना पिछले कुछ समय से ज़्यादा ही बढ़ गया था।

इसका कारण था फूलबाई से घनिष्ठता, घनिष्ठता इतनी की वह धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गई थी जिसका अंदाज़ा फूलबाई के दोनों बेटों नरसिंह और छोटू को हो गया था। बीती रात भी फूलबाई और उसके प्रेमी विनोद मिलने गए थे, दोनों पर फूलबाई के बेटे पहले से ही नजऱ रखे हुए थे और देर रात प्रेमी जोड़े के पकड़ में आने पर दोनो बेटों ने विनोद को डंडे से पीट पीट मौत के घाट उतार दिया।

Read More : जमीन विवाद पर किया था जानलेवा हमला, एक ही परिवार के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
सुबह ग्रामीणों ने खेत में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मामूली तफ्तीश के दौरान पूरा मामला समझ में आ गया। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी नरसिंह और छोटू भी सामने आ गए और पूरे मामले पर से पर्दा हट गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरह-तरह की चर्चाएं
खेत में लाश मिलते ही लाश मिलने की खबर गांव व आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। खबर के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुजारी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा लाश की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के आते ही हत्यारे भी पहुंच गए और इससे मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग