वहीं दूसरी ओर 23 फरवरी को मुलमुला थाना अंतर्गत तिवारी पेट्रोल पंप के पास हुए एक्सीडेंट में एक बाइक सवार की मौत के बाद वहां पांच घंटे तक ग्रामीणों ने एनएच में चक्काजाम कर दिया था। इतना ही नहीं वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने रास्ते से गुजर रहे लोगों ने केएसके प्रबंधन के अधिकारियों से भी बदसलूकी की थी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था। गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे देवाशीष चतुर्वेदी, डॉ. गौरीशंकर सतपथी को अश्लील गाली गलौच भी की थी। उनसे मारपीट भी किया गया था। इसके अलावा बस के शीशे तोड़ दिए थे। जिसके चलते मौके पर तफरा-तफरी का आलम था। पुलिस ने अज्ञात 15-20 लोगों के खिलाफ धारा १४७, २९४, ३२३, ४२७ के तहत जुर्म दर्ज किया है।