जांजगीर चंपा

सरकारी दुकान से चोरी-छिपे शराब बेचना पड़ा महंगा हो गई इतनी बड़ी कार्रवाई

तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया
2 min read
तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया
तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया

जांजगीर-चांपा. सरकारी शराब भट्ठी से चोरी छिपे ब्लेक में दो पेटी शराब बिक्री करना दो सेल्समेन व सुपरवाइजर को महंगा पड़ गया। सहायक आयुक्त आबकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही तीनों कर्मचारियों की अमानत राशि जब्त कर ली गई गई है। वहीं शराब खरीदने पहुंचे दो ग्राहकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा ३४-२ के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।


गौरतलब है कि सिवनी के देशी शराब भट्ठी में बड़ी तादात में शराब की तस्करी होने की सूचना आबकारी अधिकारियों को मिली थी। जिस पर आबकारी अधिकारियों को बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार की शाम आबकारी अधिकारी की टीम सिविल ड्रेस में शराब भट्ठी पहुंची और छिपकर तस्करी करने वालों के पीछे लग गई। जैसे ही शराब भट्ठी का सेल्समेन जीवन लाल साहू व महेंद्र कर्ष शराब की दो पेटी को ग्राहक अनिल कुमार व विकास कुमार को सौंप रहे थे तभी आबकारी सब इंस्पेक्टर डीके प्रजापति की टीम ने चार लोगों को धर दबोचा। साथ में सुपरवाइजर नवीन कुमार जायसवाल को भी पकड़ा।

पांच लोगों को आबकारी आफिस जांजगीर लाया गया, लेकिन सुपरवाइजर नवीन कुमार जायसवाल को छोड़ दिया था। आबकारी आफिस में केवल चार लोगों को बिठाया गया था। इस आशय की सूचना सहायक आयुक्त आबकारी अरविंद्र कुमार पाटले को दी गई। पाटले ने सूचना को गंभीरता से लिया और तीनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं शराब खरीदने पहुंचे दो ग्राहकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा ३४-२ के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। ग्राहक अनिल कुमार व विकास कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा ३४-२ के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है।


तीनों कर्मचारियों की अमानत राशि जब्त
शराब भट्ठी के ठेका कर्मचारियों की भर्ती के समय अमानत राशि २०-२० हजार रुपए जमा कराई जाती है। किसी तरह घालमेल किए जाने की सूचना के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। साथ ही उनकी अमानत राशि जब्ती का प्रावधान है। नियम के तहत सेल्समेन जीवन लाल साहू, महेंद्र कर्ष एवं सुपरवाइजर नवीन कुमार जायसवाल की अमानत राशि २०-२० हजार रुपए को जब्त कर लिया है।

Published on:
03 Nov 2018 06:14 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने