जांजगीर चंपा

#topic of the day- योजनाओं से महिलाओं व बच्चियों की स्थिति में हो रहा सुधार

पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे
2 min read
पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे
पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजिका अनुराधा आदित्य शुक्ला उपस्थित हुई। उन्होंने बताया कि महिलाओं व बच्चियों के लिए लगातार कई योजनाएं लागू की जा रही है, जिनका लाभ लेकर उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजिका अनुराधा आदित्य शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उनकी टीम जिले में बेटियों को लेकर अभियान चला रही है। उनकी टीम के सदस्य सभी ब्लाकों में कार्य कर रहे हैं और शासन की योजनाओं के साथ अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं व बच्चियों के लिए गर्भावस्था से लेकर वैवाहिक कार्यक्रम तक के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ लेेकर महिलाएं अपना स्वयं का मुकाम बना रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की तरक्की केवल डॉक्टर, इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं है।

महिलाएं आज कृषि व अन्य क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने कौशल विकास के साथ व्यवसाय के लिए अनुदान पर ऋण मुहैया कराई जा रही है। महिलाओं के लिए कई कार्य घर पर ही रह कर करने लायक हैं, जिनका लाभ लेकर वे अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ समाज के विकास में योगदान कर सकती हैं। इन्हीं योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम कार्य कर रही है। उन्होंने जिले में महिला व पुरूष के लिंगानुपात पर चर्चा करते हुए बताया कि अब स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। लोगों में बेटी-बेटा के बीच भेदभाव भी कम होते जा रहा है।


स्कूलों में शुचिता योजना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजिका शुक्ला ने बताया कि सभी स्कूलों में शुचिता योजना लागू की जा रही है, जिसमें एटीएम की तरह एक मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन में केवल पांच रुपए का सिक्का डालने पर बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बालिकाओं से आग्रह किया कि पीरियड्स के दौरान गंदे कपड़े के बजाए स्वच्छ नेपकिन का इस्तेमाल करें।

Published on:
20 Apr 2018 07:26 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया