जांजगीर चंपा

क्राइम स्टॉपर पर मिली सूचना और पकड़े गए शहर के नामचीन सटोरिए

क्राइम स्टॉपर अभियान के अंतर्गत जिले की जनता द्वारा भरपूर सहभागिता

2 min read
क्राइम स्टॉपर अभियान के अंतर्गत जिले की जनता द्वारा भरपूर सहभागिता

जांजगीर-चांपा. आईजी बिलासपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे क्राइम स्टॉपर अभियान के अंतर्गत जिले की जनता द्वारा भरपूर सहभागिता प्रदर्शित की जा रही है। इसमे व्यक्तिगत शिकायतों के साथ साथ जुआ, शराब, सट्टा, आदि सामाजिक बुराईयों के संबंध में शिकायतें मिल रही है।

जिस पर संबंधित थानों की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। क्राइम स्टॉपर से बुधवार को सूचना मिली कि फगुरम में सट्टा चल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की रक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तय स्थान में छापेमारी कर सटोरियों को पकड़ लिया। मौके पर दबिश देकर आरोपी अजय सारथी को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

#topic of the day- महिला रक्षा टीम से मिल रहे हैं बेहतर परिणाम: एएसपी चंद्रा

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1710 रुपए एवं दूसरा आरोपी गुरुशरण उर्फ मोटू डड़सेना को सट्टा पट्टी के साथ 24 हजार नगदी के पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


वाट्सअप पर दे सकते हैं सूचना
एएसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि अपराधों एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं पुलिस को रिस्पांस टाइम बेहतर करते हएु जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य से क्राइम स्टापर का मोबाइल फोन 7587348100 हाल ही में आरंभ किया गया है। जिस पर वाट्सअप एवं एसएमएस की भी सुविधा दी गई है। उक्त नंबर पर जिले के किसी भी थाने में सूचना दी जा सकती है। अपराध की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

-------------

अक्षय तृतीया पर पुलिस ने रोकी चार नाबालिगों की शादी
जांजगीर-बलौदा. अक्षय तृतीया पर हो रही चार नाबालिगों की शादी को पुलिस ने रुकवा दिया है। बाल विवाह रोकने की दिशा में पुलिस की यह सराहनीय पहल रही है। एसपी नीतु कमल के निर्देश में बलौदा पुलिस ने अपने क्षेत्र में हो रही नाबालिगों की शादियों को रुकवाया। जिसमें नगपुरा के टोपलाल कश्यप पिता शिवराम की बालालिग बेटी की शादी रुकवाई गई।

जामवती बाई की बिंद की नाबालिग बेटी की शादी रुकवाई गई। इसी तरह बरभांठा के पंचराम बिंद के नाबालिग बेटी की शादी भी रुकवाई गई। जिनकी शादी रुकवाई गई उनके दस्तावेजों की जांच पढ़ताल की गई। जिसमें नाबालिगों के उम्र का पता चल गया। परिवार वालों से भी शादी रुकवाने के लिए सहमति ली गई। जिसमें उन्होंने सहमति जताई। इसके बाद उनकी शादी रुकवाई गई। उक्त कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी देवांस सिंह राठौर एवं उनकी टीम का योगदान था।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रदर्शन करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Published on:
19 Apr 2018 12:39 pm
Also Read
View All