समाज के सभी वर्ग चाहे वह छात्र-छात्राएं हों, युवा हों या अन्य सभी से सहयोग व सामंजस्य बनाए रखने के लिए पुलिस सोशल पुलिसिंग पर जोर दे रही है। इसके लिए फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट से भी पुलिस जुड़ चुकी है। इसके साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के लिए पुलिस ने एक रक्षा टीम का गठन किया है।