जांजगीर चंपा

JANJGIR : रजाई-गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

पामगढ़ में पोस्ट ऑफिस के बगल में जयपुरी सोफा रजाई गद्दे की एक दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक के मुताबिक घटना में 20,000 रुपए नगद समेत लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ होगा.
less than 1 minute read
बुझाने का प्रयास किया जा रहा

शुक्रवार की सुबह पामगढ़ में पोस्ट ऑफिस के बगल में संचालित जयपुरी सोफा रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारी ने दुकान के शटर से आग निकलते हुए देखी। इसके बाद दुकान संचालक ने थाना पामगढ़ में सूचना दी. सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान संचालक ने बताया कि घटना में करीब 20,000 रुपए नगद समेत लगभग 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान है । बता दें कि मोहम्मद वकील पिता मोहम्मद जाकिर दरभंगा निवासी 15 वर्षो पामगढ़ में रहकर अपने परिवार के साथ रजाई गद्दा बनाकर बेचने का काम करते हैं । इस घटना के बाद उनको भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Updated on:
19 Jul 2024 02:56 pm
Published on:
19 Jul 2024 09:26 am
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान