Janjgir Son Murder: जांजगीर-चांपा जिले में एक शराबी पिता ने अपने ही मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। बता दें कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की..
Janjgir Son Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बेरहम पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी ने बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। वारदात के बाद मामले को छुपाने के लिए पुलिस के सामने मनगढ़त कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बता दें कि महिला ने पति पर ही बेटे को मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पति से विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। बेटा अपने पिता के साथ रह रहा था। इस बीच गुस्से में आकर आरोपी पिता ने अपने ही बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। इसके बाद बेटे आयुष का मृत शरीर लेकर वापस भिलौनी पहुंचा। बताया कि मैं नशे में था, साइकिल नहर में गिर गई और बेटा डूब गया। पर माँ को नहीं हुआ यकीन, पति पर ही बेटे को मारने का लगाया आरोप, कहा -कई दिनों से कह रहा था बेटे को मार दूंगा, खुद को मार दूंगा, शराब पीकर रोज मार पीट करता है।
इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी बीती रात बच्चे को लेकर ग्राम भैसों से अपने ससुराल जाने निकला था । बहरहाल मासूम का शव शार्ट पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , बच्चे की मां परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
आरोपी रेशम यादव की शादी साल 2018 में हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी 2 बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर मार डाला।