जांजगीर चंपा

VIDEO- अजीत जोगी राम तो राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रावण, पढि़ए खबर और क्या कहा इस प्रदेश प्रवक्ता ने

- पार्टी के जिलाध्यक्ष इब्राहिम मेमन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत महंत पर साधा निशाना

2 min read
VIDEO- अजीत जोगी राम तो राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रावण, पढि़ए खबर और क्या कहा इस प्रदेश प्रवक्ता ने

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनामिका पॉल शनिवार को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में अजीत जोगी को राम और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को रावण की संज्ञा देते हुए कहा कि अजीत जोगी रायपुर से राजनांदगांव तक चुनौती यात्रा निकालकर वहां डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे की घोषणा करेंगे और ऐसा करके वह १५ सालों से खड़े भ्रष्टाचार रूप रावण को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे।

इसी मुद्दे को लेकर वह अलग-अलग जिलों का दौरा कर रही हैं। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष इब्राहिम मेमन ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत महंत पर निशाना साधा। उन्होंने उनकी जनयात्रा को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि महंत को पहले अपने पिता बिसाहू दास महंत के नाम से चांपा में बने अस्पताल की बदहाली के लडऩा चाहिए।

उन्होंने कहा कि महंत यदि एक दिन में बीडीएम अस्पताल 100 चक्कर लगाएं तो वह पार्टी छोड़कर उनकी जनयात्रा में शामिल हो जाएंगे। इस दौरान अनामिका पॉल राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। पूछे गए सवाल के जवाब में इब्राहिम मेमन ने कहा कि जल्द ही रेणु जोगी भी उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगी, फिलहाल कुछ कानूनी पेंचों के चलते वह ऐसा नहीं कर रही हैं, लेकिन जोगी पार्टी के साथ ही हैं।

राठौर समाज को जोड़ा
जोगी पार्टी से जिले में एक बहुत बड़े समुदाय राठौर समाज के लोगों को लुभाने के लिए कार्यक्रम के दौरान अजय राठौर और सुजीत राठौर को पार्टी की सदस्यता दी गई और अजय राठौर को जांजगीर का ब्लॉक अध्यक्ष भी घोषित किया गया है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी जिले में अपना कार्यालय भी खोलने जा रही है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

Published on:
11 Feb 2018 01:45 pm