16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्जिकल स्ट्राइक से सालासर पदयात्री भी प्रभावित, तनाव का आस्था पर पड़ रहा असर

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से भले ही सीमांत क्षेत्र में तनाव कम हो लेकिन इसका बड़ा असर सालासर जाने वाले पदयात्रियों में देखा जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
surgical strike effect on religion

surgical strike effect on religion

श्रीगंगानगर

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से भले ही सीमांत क्षेत्र में तनाव कम हो लेकिन इसका बड़ा असर सालासर जाने वाले पदयात्रियों में देखा जा सकता है। विशेषकर पड़ोसी प्रदेश पंजाब से आने वाले पैदल श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित रूप से गिरावट आई है।

पदयात्रियों के लिए सेवा शिविर एवं लंगर लगाने वाले संगठन पदयात्रियों की संख्या में आई गिरावट से चकित हैं। पदयात्री भी मानते हैं कि सीमा पर बढ़ी सैन्य गतिविधियों के कारण सीमावर्ती इलाकों के लोग सालासर यात्रा पर कम जा रहे हैं।

विदित रहे कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों को खाली करवाने के आदेश दिए गए थे।

इस कारण ग्रामीण गांव खाली करने में व्यस्त रहे। किसी ने रिश्तेदारों के यहां तो किसी ने शिविरों मंे शरण ली। इसके चलते पंजाब के लोग बड़ी संख्या में पदयात्रा में नहीं जा पाए।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग