जांजगीर चंपा

किशोर का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Janjgir Champa Crime: नैला चौकी अंतर्गत ग्राम सरखों के 16 वर्षीय किशोर चार दिन पहले घर से लापता हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2023, 2:50 PM IST
Kidnapping of teenager, police engaged in investigation Janjgir champa
किशोर का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-सरखों। CG Crime News: नैला चौकी अंतर्गत ग्राम सरखों के 16 वर्षीय किशोर चार दिन पहले घर से लापता हो गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 363 के तहत किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। होनहार लड़के के गुम हो जाने से परिजन हैरत में हैं और पुलिस पर दबाव बनाते हुए मामले की जांच में गंभीरता बरतने की बात कह रहे हैं।

नैला पुलिस के अनुसार नंद कुमार यादव ने 9 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 15 साल 6 माह का बेटा 7 अक्टूबर की शाम वह साप्ताहिक बाजार गया था, वापस आकर देखा तो उसका बेटा गौरव प्रताप सिंह यादव अपनी रेंजर साइकिल लेकर कहीं निकल गया है। आसपास के लोगों ने इस संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। लड़का लाल रंग का टी-शर्ट व काले रंग का लोवर पहना है। वह कक्षा दसवीं का छात्र है। नाबालिग होने से पुलिस ने धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

परिजनों ने बताया कि गौरव प्रताप सिंह यादव होनहार लड़का है। वह जिस दिन से घर से निकला है घर के सभी लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। घर के होनहार लड़के के गुमशुदा हो जाने से सभी हैरत में हैं। पुलिस भी लड़के की फोटो को विभिन्न थानों में वायरल कर जांच में जुटी है। ताकि नाबालिग किसी भी सूरत में मिल सके। फिलहाल पुलिस कॉल डिटैल रिकार्ड खंगालकर मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।

मामले की जांच जारी है। परिजनों के मोबाइल का कॉल डिटैल रिकार्ड खंगालकर जांच की जा रही है। ईश्तहार भी जारी किया गया है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल रहा है। - सत्यम चौहान, नैला चौकी प्रभारी