जांजगीर चंपा

लक्ष्य से ज्यादा कर्ज : 46 हजार किसानों ने लिया 180 करोड़ ऋण

CG News : जिला सहकारी बैंकों के जरिए खरीफ सीजन 23-24 के लिए 46 हजार किसानों को 180 करोड़ रुपए का कर्ज बांटा गया है जो लक्ष्य से भी अधिक है।

2 min read
लक्ष्य से ज्यादा कर्ज : 46 हजार किसानों ने लिया 180 करोड़ ऋण

जांजगीर-चांपा। CG News : जिला सहकारी बैंकों के जरिए खरीफ सीजन 23-24 के लिए 46 हजार किसानों को 180 करोड़ रुपए का कर्ज बांटा गया है जो लक्ष्य से भी अधिक है। खरीफ सीजन में 160 करोड़ रुपए का ऋण रखा गया था। कर्ज लेने की होड़ जैसी स्थिति रही। अधिक कर्ज लिए जाने के पीछे कहीं न कहीं कर्जमाफी की आस बताई जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 के विस चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की थी। सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों की कर्जमाफी भी की गई थी। जिससे कर्ज लिए किसानों के करोड़ों रुपए माफ हो गए थे। यह साल भी चुनावी है। इसको लेकर एक बार किसानों को लग रहा है कि शायद इस बार भी सरकार कर्जमाफी की सौगात किसानों को दे सकती है। हालांकि इस तरह की कोई घोषणा या वादा सरकार के ओर से नहीं हुई है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में किसानों ने कर्ज लिया है।

पिछले खरीफ सीजन 150 करोड़ का बांटा गया था कर्ज

बता दें, खेती-किसानी के लिए किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को कर्ज मिलता है। सोसायटी में धान बेचते ही किसानों के खाते से यह राशि काट ली जाती है। इस तरह लिकिंग से किसानों को दिए गए कर्ज की वसूली बैंकों के जरिए हो जाती है। पिछले खरीफ सीजन जिला सहकारी बैंकों के जरिए 150 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया था और 150 करोड़ रुपए का ही कर्ज बंटा था। इस साल लक्ष्य से ज्यादा किसानों ने डिमांड की थी। इस तरह 20 करोड़ अतिरिक्त कर्ज किसानों को दिया गया।

Published on:
15 Oct 2023 03:58 pm
Also Read
View All