जांजगीर चंपा

Monsoon in Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा में जोरदार प्री-मानसून बरसात! अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

Monsoon in Janjgir-champa: जांजगीर चांपा में आज जोरदार बारिश हुई। केरल में दस्तक के साथ ही शहर में हुई बारिश को प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। वहीं अगले 24 घंटे के लिए आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी हुई है...

3 min read
जांजगीर चांपा शहर में आज सुबह जोरदार बारिश हुई। (Photo - Patrika )

Monsoon in Janjgir-Champa: मानसून इस बार अपने समय से सप्ताह भर पहले केरल में दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को लंबे समय के इंतजार के बाद अब लोगों की इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। अब मानसून केरल में दस्तक दे दी है। गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने अभी पखवाड़े भर का समय लगेगा। अभी दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 27 मई से जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएगी।

Monsoon in Janjgir-Champa: केरल पहुंचा मानसून

मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबर है कि मानसून अब केरल में दस्तक दे दी है। शनिवार 24 मई को केरल में बारिश के साथ दस्तक दी है। इसकी विधिवत घोषणा मौसम विभाग रायपुर ने कर दी है। इस बार मानसून केरल में सप्ताह भर पहले ही दस्तक दी है। केरल में मानसून पहुंचने का 1 जून समय है। इससे स्पष्ट है कि जिले में इस बार मानसून अपने समय से बहुत पहले ही दस्तक दी है।

इसका लोगों व किसान वर्ग को फायदा मिलेगा। अभी फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी भरी उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिले में पिछले पखवाड़े भर से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। नवतपा के पहले राहत मिली, बादल छाए हुए है। लेकिन उमस से परेशान किया है। केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ राहत भरी खबर यह है कि अब 27 मई को जिले में बारिश होने की संभावना मौसम जता रहे है।

जांजगीर में जोरदार बारिश

केरल में मानसून के पहुंचते ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। आज सुबह सुबह जांजगीर चांपा में जोरदार बारिश हुई है। जिसके चलते कई जगह जल भराव की स्थिति हो गई। बता दें कि आज से नौतपा भी शुरू हो गया है। ऐसे में मानसून के करीब आने के चलते पूरे नौ दिन तक मौसम सामान्य रहने के आसार है। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जगह बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है मानसून अमूमन 1 जून को केरल पहुंचने का रहता है। लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले आएगी।

इस साल नवतपा में गर्मी से मिलेगी राहत

इस बार नवतपा में गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उमस भरी गर्मी जरूर परेशान करेगी। लेकिन तेज गर्मी नहीं पड़ेगी। तापमान 40 डिग्री के अंदर ही रहने की संभावना है। 27 मई के बाद तो जिले में कही-कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पारा तापमान में कमी आने का अनुमान है। फिर बादल व आंधी की स्थिति बनेगी। हालांकि दो सिस्टम सक्रिय है, इसलिए शाम या रात में गरज चमक के साथ एक दो स्थानों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

बस्तर के रास्ते जांजगीर पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह 15 के आसपास दस्तक देगी। मानसून छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते जांजगीर-चांपा में सक्रिय होगा। अब जल्द ही प्री मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।

रायपुर मौसम विभाग केंद्र के अधिकारी एचपी चंद्रा ने बताया कि केरल में 24 मई को बारिश के साथ मानसून दस्तक दे दी है। इसका विधिवत घोषणा भी कर चुके है। अब यह छत्तीसगढ़ सहित जिले में 14 जून के आसपास सक्रिय होगी। अभी फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी, 27 से जिले में बारिश की भी संभावना है। इसके बाद प्री मानसून शुरू हो जाएगी। कुछ राहत की उम्मीद है।

Updated on:
25 May 2025 02:58 pm
Published on:
25 May 2025 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर