जांजगीर चंपा

मानसून का इंतजार खत्म… 48 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Monsoon Update 2025: तगड़ा सिस्टम सक्रिय होने के बाद 1 दिन बाद मानसून आगे बढ़ते हुए जिले में दस्तक दे दी। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने किया है।​ अभी छिटपुट बारिश की संभावना है। फिर अगले दो दिन अच्छी बारिश होगी।

2 min read
मानसून का इंतजार खत्म (Photo source- Patrika)

Monsoon Update 2025: प्रदेश में दस्तक देने के बाद आखिरकार मानसून जिले में भी मंगलवार को सक्रिय हो गया और इसी के साथ मानसून का इंतजार खत्म हुआ। पूरे जिले में सक्रिय हो गया। दंतेवाड़ा में आने के बाद मानसून भटक गया था। सिस्टम सक्रिय होने के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून आगे बढ़ा, सोमवार के बाद मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हो रही है।

Monsoon Update 2025: दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए

इस बार समय से मानसून 1 दिन लेट में दस्तक दी है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। वहीं किसान इस बार अच्छी बारिश के साथ अच्छी खेती किसानी होने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। जिले में मानसून अपने निर्धारित समय से 1 दिन बाद दस्तक दी है। इस बार केरल सहित छत्तीसगढ़ में मानसून का दस्तक समय से पहले हुआ था। इसके साथ जिले में झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके बाद मानसून रूठ सा गया था।

तगड़ा सिस्टम सक्रिय होने के बाद 1 दिन बाद मानसून आगे बढ़ते हुए जिले में दस्तक दे दी। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने किया है। जिले में मानसून पहुंचने का सही 15 व 16 जून है। अधिकांश समय लेट में मानसून पहुंचने से किसान खेती किसानी में पिछड़ जाते थे। क्योंकि जिले में अधिकांश लेई व रोपा पद्धति से खेती करते हैं।

किसानों का कहना है कि इस बार समय में मानसून पहुंचने से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल भी होगी। जिले में मानसून पहुंचने के बाद पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए। केरल व प्रदेश के दंतेवाड़ा में समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद भी जिले में एक दिन बाद मानसून पहुंची।

दो दिन बाद तेज बारिश की संभावना

दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और भाग, गुजरात के कुछ और भाग, विदर्भ के बचे भाग, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्से, ओडिशा के बचे हुए भाग में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दिशा, इंदौर, पचमढ़ी, मालदा, अंबिकापुर, हजारीबाग सुपौल है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन बाद झमाझम बारिश दो दिन होगी। इसके बाद फिर एक तगड़ा सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनने वाला है। इसके असर से 25-26 जून को झमाझम बारिश की संभावना है।

एचपी चंद्रा, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। आगे बढ़ते हुए अंबिकापुर पहुंच गया। अभी छिटपुट बारिश की संभावना है। दो दिन अच्छी बारिश होगी।

Monsoon Update 2025: जिले में 15 साल में कब आया मानसून

2015 14 June

2016 17 June

2017 20 June

2018 8 June

2019 17 June

2020 12 June

2021 13 June

2022 20 June

2022 16 June

2024 21 June

2025 17 June

Updated on:
17 Jul 2025 09:43 am
Published on:
18 Jun 2025 04:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर