जांजगीर चंपा

माचिस मांगने पर किया गाली-गलौज, फिर युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार…गंभीर रूप से घायल

Janjgir Champa : जांजगीर चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा ने चाकू बाजी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2023, 12:46 PM IST
On asking for a match, a young man was attacked with a knife
माचिस मांगने पर युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

CG Crime News: जांजगीर। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा ने चाकू बाजी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा के रहने वाले विजय वैष्णव नाम के युवक जो कोसमंदा में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था। देर रात वह अपने एक अन्य साथी के साथ तालाब के पास शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान गांव के ही एक युवक से उसने माचिस मांगी तो उस युवक ने उसको गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने गाली गलौज करने से जब ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे विजय घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 108 को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

Crime News: पुलिस की टीम तत्काल 108 में पदस्थ वाहन चालक अरुण साहू व इएमटी महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए चांपा के शासकीय बीडीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पीड़ित युवक ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Published on: