जांजगीर चंपा

शहीद कश्यप के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में अफसर सहित पहुंचे जनप्रतिनिधि याद की गई कुर्बानी

बड़े काम के लिए छोटे-छोटे प्रयास किये जाने की आवश्यकता
2 min read
बड़े काम के लिए छोटे-छोटे प्रयास किये जाने की आवश्यकता
बड़े काम के लिए छोटे-छोटे प्रयास किये जाने की आवश्यकता

जांजगीर-चांपा. बस्तर के उसूर-आवापल्ली मार्ग में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के दौरान दो अगस्त 2011 को जिले के रामकुमार कश्यप वीर गति को प्राप्त हुए थे।


इस अवसर पर नवागढ़ ब्लॉक के महंत गांव में जिले की पुलिस अधीक्षक नीथू कमल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब लोग छोटी-छोटी समस्या पर भी आक्रोशित होकर अनियंत्रित हो जाते हैं। उस दौर में अभाव और तमाम सुख का त्याग कर एक जवान देश हित के परम लक्ष्य को लेकर खुशी-खुशी काम कर रहे हैं। यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बड़े काम के लिए छोटे-छोटे प्रयास किये जाने की आवश्यकता होती है।

देश के समग्र विकास के लिये हर नागरिक को अपने स्तर पर भी अपना योगदान देना चाहिए। व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में अनुशासन के साथ देश, समाज हित में संकल्पित होना ही सही अर्थों में शहीद रामकुमार कश्यप को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा नेे कहा कि चाहे सीमा रेखा हो या नक्सल क्षेत्र दोनो ही मोर्चो पर दृढ़ता से जवान डटे हुए हैं। सीमा रेखा पर सेना और आंतरिक मोर्चो पर पुलिस हर कठिनाई से जूझते हुए सजग और बहादुरी से काम कर रही है।
शहीद कश्यम की श्रद्धांजली सभा में शासकीय हाईस्कूल के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व शहीद रामकुमार कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


शहीद रामकुमार कश्यप के बलिदान दिवस पर जिले के कलेक्टर नीरज बंसोड़ और जिला पंचायत सीईओ अजीत बसन्त के साथ जनपद पंचायत नवागढ़ के सीईओ ब्रजेश क्षत्रीय ने शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनका पूण्य स्मरण किया। जलाधीश नीरज बंसोड़ और जिला पंचायत सीईओ अजीत बसन्त ने पौधारोपण ने किया। पौधरोपणपश्च्यात शहीद की स्मृति को अक्षुण बनाये रखने पौधारोपण किया।


कार्यक्रममें शहीद रामकुमार कश्यप के परिवार से पत्नी कुमारी बाई, पिता भूषण लाल, बड़े भाई लक्षमण प्रसाद, दिलहरण कश्यप सहित बड़ी तादात में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Published on:
03 Aug 2018 06:25 pm
Also Read
View All
Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 साल के युवक की मौत, CM साय ने जताया गहरा दुख