जांजगीर चंपा

खोरसी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी एक की मौत, एक घायल

- शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खोरसी की घटना
2 min read
खोरसी में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी एक की मौत, एक घायल

शिवरीनारायण. शिवरीनारायण थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खोरसी में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया है। शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामावतार श्रीवास पिता चंदन श्रीवास उम्र 18 वर्ष निवासी गोधना ब्लाक नवागढ़ ट्रैक्टर में लेवर का काम करता था। मृतक और उसके साथी जितेन्द्र, देवनारायण, ईश्वर, सर्वेश्वर (मानू) महानदी से रेत लेने ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 3398 में सवार होकर सुबह 10 बजे अपने गांव से रेत लेने के लिए ग्राम देवरी की ओर आ रहे थे।

ट्रैक्टर सर्वेश्वर साहू (मानू) चला रहा था। ट्रैक्टर ग्राम खोरसी के नाले के पास पहुंची ही थी कि सड़क पर टर्निंग की वजह से टेक्ट्रर चालक ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबने से रामावतार श्रीवास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दूसरे साथी देवनारायण को हल्की चोट आई है, जिसका इलाज सिविल डिस्पेंसरी शिवरीनारायण में चल रहा है। ट्रैक्टर में सवार बाकी लोग को किसी भी प्रकार की चोटें नही आई है।

घटना की जानकारी होने पर शिवरीनारायण थाना स्टॉप घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल को शिवरीनारायण हॉस्पिटल रिफर किया गया। मृतक के शव के पोस्मार्टम के लिए शिवरीनारायण भेजा गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया है। लोगों द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी भी पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
08 Feb 2018 07:07 pm
Also Read
View All
क्या छत्तीसगढ़ बन रहा है गड्ढों का प्रदेश? जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अर्जुनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख