19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांवों में कैंप लगाकर पुलिस कर रही लोगों को अलर्ट
Play video

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांवों में कैंप लगाकर पुलिस कर रही लोगों को अलर्ट

- ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है कि वे गांव में जुआ, सट्टा सहित अन्य अपराधों बचें।
Google source verification

जांजगीर-चांपा. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एनी नीथू कमल के निर्देशन में अवैध शराब, सड़क दुर्घटना, जुआ, सट्टा सहित अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी देने के लिए इन दिनों पुलिस हर रोज हर थाना क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को जानकारी दे रही है। ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही है कि वे गांव में जुआ सट्टा सहित अन्य अपराधों बचें। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

गांव में यदि कोई ऐसा कारोबार कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस की टीम गांवों में पहुंच रही और लोगों के बैठक बुलाकर ग्रामीणों को समझाईश दी जा रही। थाना प्रभारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि अवैध शराब बिक्री से छह माह जमानत का प्रावधान नहीं है।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांवों में कैंप लगाकर पुलिस कर रही लोगों को अलर्ट

ऐसे में वे ऐसे कारोबारी से बचें। गांव में किसी तरह के नशे का कारोबार हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। गांव में बदमाशी करने वाले लोगों की सूचना भी वे पुलिस को बताएं। ताकि उसे पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई कर सके। थाना प्रभारियों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि यदि कोई फरार वारंटी गांव में लुक छिपकर रह रहा है उसकी भी जानकारी पुलिस को दें। ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़