जांजगीर चंपा

देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी: पूर्व विधायक सौरभ सिंह

CG News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र से किसानों के खातों में 16 वीं किस्त डाला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Feb 2024, 6:50 PM IST
janjgir_3.jpg

Janjgir Champa News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र से किसानों के खातों में 16 वीं किस्त डाला गया। पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के खाते में 16 वीं किस्त डाला है। किसानों के खातों में 16 वी किस्त के आते ही किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है और किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री द्वारा किसानो को 16एं वी किस्त दिए जाने पर पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और कहा कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जनता से वादा किया था, वह सब पूरा हो रहा है और जो वादे बचे हैं। वह भी अवश्य पूरे किए जायेंगे। यही मोदी की गारंटी है। जिसकी उन्होंने घोषणा कर दी वह एक दिन साकार होकर ही रहेगा। उन्होंने बताया कि कि 26 फरवरी को अकलतरा विधानसभा अंतर्गत लटिया पकरिया, कापन और खोड़ में अंडरब्रिज का शिलान्यास किया गया। साथ ही 7 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।

Published on: