इससे मादक पदार्थों के तस्करों व नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जिले की पीड़िता परिवार, महिलाओं में पुलिस के प्रति एक नई उम्मीद जगी है। शुरूवात में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं के बिक्री, सेवन करने वालों को सुधारने का एक मौका देते हुए ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाया गया। आम जनता एवं पुलिस के मध्य समजंस्य स्थापित कर समाजिक बुराइयों शराबखोरी, जुआ, सट्टा, टोनही प्रताड़ना, महिलाओं से संबंधित अपराध, मानव तस्करी, सायबर अपराध, एटीएम फ्रॉड एवं यातायात के नियमों के संबंध में गांव-गांव जाकर संवाद चलित थाना आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।