
Teacher suspended: @ सुबोध कुमार झा। शिक्षकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर डीईओ अशोक सिन्हा ने दो सहायक शिक्षकों को निलंबित किया है। डीईओ कार्यालय के अनुसार, 10 मार्च को रामवती कौशिक संस्कृत उमावि तिलई के निरीक्षण में शासकीय नवीन प्राशा तिलई में पदस्थ सहायक शिक्षक तुलाराम कौशिक परीक्षा ड्यूटी करते मिले थे। डीईओ ने शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
शिक्षक ने जवाब में पत्नी द्वारा संचालित रामवती कौशिक संस्कृत उमावि तिलई में परीक्षा ड्यूटी करना स्वीकार किया। जबकि मंडल का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी कर्मचारी अपने नजदीकी रिश्तेदार के परीक्षा में शमिल होने या स्वयं के स्कूल में परीक्षा ड्यटी नहीं कर सकता। वहीं संकुल केंद्र तिलई के संकुल शैक्षिक समन्वयक जीवनलाल यादव को भी शोकाज नोटिस जारी हुआ है।
शासकीय बालक प्राथमिक शाला नरियरा में बीईओ अकलतरा 5 मार्च को निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब सहायक शिक्षक एलबी संदीप कुमार कंवर शराब पीकर स्कूल में मौजूद था। पूर्व में भी संकुल शैक्षिक समन्वयक ने मौखिक रूप से शिक्षक को शराब पीकर स्कूल आने पर हिदायत दी थी। बीईओ के जांच प्रतिवेदन पर डीईओ ने शोकॉज नोटिस कर जवाब मांगा था। जिस पर शिक्षक ने जवाब दिया कि होली त्योहार के चलते शराब पीकर आया था। इस पर शिक्षक को डीईओ ने तत्काल प्रभावित से निलंबित कर दिया।
Updated on:
14 Mar 2026 02:26 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
