जांजगीर चंपा

Breaking News : जोगीडिपा में ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल

- घायलों को मालखरौदा अस्पताल ले जाया गया है।
2 min read
Breaking News : जोगीडिपा में ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल

जांजगीर-चांपा. ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडिपा में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत हो गई है। वहीं दो घायल हो गए हैं। मृतक का नाम सरजू पिता खेमलाल है। एवं दिलीप पिता तुलाराम व सीवा घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भडोरा के सरपंच जीवन चन्द्रा का ट्रैक्टर जानडियर में जोगीडिपा से सेटरिंग समान लाने के लिए भडोरा जा रहा था।

जोगीडिपा से महज कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई, वहीं दो ग्रामीण घायल हो गए। इसकी सूचना तत्काल ट्रैक्टर मालिक को दी गई, सूचना पाने के बाद चन्द्रा घटना स्थल पर पहुंचा। यहां से घायलों को मालखरौदा अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया है।
Read More : VIDEO- ठहरिए, आप इस मार्ग पर चल रहें हों तो हों जाएं सावधान, देखिए वीडियो...

उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले शिवरीनारायण थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खोरसी में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया था। ट्रैक्टर सर्वेश्वर साहू (मानू) चला रहा था।

ट्रैक्टर ग्राम खोरसी के नाले के पास पहुंची ही थी कि सड़क पर टर्निंग की वजह से टेक्ट्रर चालक ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें दबने से रामावतार श्रीवास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दूसरे साथी देवनारायण को हल्की चोट आई थी। ट्रैक्टर में सवार बाकी लोग को किसी भी प्रकार की चोटें नही आई थी। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

Published on:
11 Feb 2018 04:14 pm
Also Read
View All
क्या छत्तीसगढ़ बन रहा है गड्ढों का प्रदेश? जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अर्जुनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख