16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- ठहरिए, आप इस मार्ग पर चल रहें हों तो हों जाएं सावधान, देखिए वीडियो…

- शहरवासियों सहित आवागमन करने वाले राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
ठहरिए, आप इस मार्ग पर चल रहें हों तो हों जाएं सावधान, देखिए वीडियो...

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय के लिंक रोड से जाने वाली शिवमंदिर गली में टूटी नालियां कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। इसको लेकर वार्डवासियों द्वारा कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है। इसके बाद भी टूटी नालियों की मरम्मत कराने पालिका प्रशासन फिसड्डी साबित हो रही है।

टूटी नालियों से शहर में आए दिन बाइकर्स हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। सड़क किनारे बनी नालियों में ढक्कन नहीं होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इतना ही नहीं इन खुली नालियों के चक्कर में कई राहगीरों को अपने हाथ-पांव भी तोड़वाने पड़ गए हैं। इसके अलावा कई बाइकर्स को दुर्घटना में सामान्य चोटें भी आई है, इससे शहरवासियों सहित आवागमन करने वाले राहगीरों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके आलावा खुली नालियों से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। इसके बाद भी खुली नालियों में ढक्कन लगाने पालिका प्रशासन फिसड्डी साबित हो रहा है। इन खुली नालियों में ढकने के लिए लोगों ने कई बार पालिका को सूचना दी है, पालिका के जवाबदार अधिकारी महज आश्वासन देकर ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेतेे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों के बीच आवागमन करने की मजबूरी है।

Read More : #Topic Of The Day- बच्चे जो देखते व सुनते हैं, वही सीखते हैं : अर्चना शर्मा
लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन को लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है पालिका के जवाबदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि विकास के सपने दिखाने मशगुल हैं उनका जन समस्या से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शहर के खुली नालियों को समय रहते नहीं ढका गया तो लोगों द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी है।

नाली सफाई के नाम पर खानापूर्ति
शहर के नालियों की दुर्दशा देखते ही बनती है। पालिका द्वारा सफाई के लाखों खर्च किए जाते हैं, लेकिन शहर की नालियां सफाई के दावों की पोल खोल रही है। नालियों की सफाई करने सफाईकर्मी महज औपचारिकता पूरी करते हैं। इससे नालियां गंदगी से बजबजा रही है तो वहीं कई जगह नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग