
जांजगीर-चांपा. खाद्य विभाग में नवागढ़ तहसील के निरीक्षक केएल गोले तीसरे ऐसे खाद्य निरीक्षक हैं जो कि कलेक्टर के निर्देश के बाद भी बिना अनुमति छुट्टी पर चले गए हैं। वह पिछले छह दिनों से बिना खाद्य अधिकारी कोई जानकारी दिए अनुपस्थित चल रहे हैं। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन का इस बारे में स्पष्ट कहना है कि बिना कारण बताए व अनुमति लिए अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ वह सस्पेंशन की कार्रवाई करेंगे।
जिले में खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाह हो गए हैं। हालत यह है कि वह कलेक्टर तक के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर ने कुछ दिन पहले ही आदेश जारी किया था कि शासन का लोक सुराज अभियान, विधानसभा और जनसंवाद संबंधी कार्य प्रगति पर हैं। इसलिए इस बीच सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाती है। बिना कलेक्टर की अनुमति के छुट्टी पर जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद भी बलौदा की खाद्य निरीक्षक मनीषा कश्यप सहित एक अन्य खाद्य निरीक्षक छुट्टी पर चली गईं। खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने दोनों को निलंबित कर दिया, लेकिन नवागढ़ के खाद्य निरीक्षक केएल गोले पिछले छह दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों की माने तो खाद्य अधिकारी केके घोरे के खास होने के नाते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि उन्होंने इसकी जानकारी कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को अब तक नहीं दी है। इतना ही नहीं सूत्रों का कहना है कि गोले इससे पहले भी ड्यूटी में लापरवाही बरतते आए हैं, लेकिन खाद्य अधिकारी की मेहरबानी से वह बचते आ रहे हैं।
Published on:
09 Feb 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
