जांजगीर चंपा

जागरूकता अभियान के बाद भी लोग आ रहे ठगबाजों के चक्कर में, एक माह के भीतर चार से हुई ऑनलाइन ठगी

पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं।
2 min read
एक माह के भीतर चार से हुई ऑनलाइन ठगी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चांपा. कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम तागा निवासी मुकेश तिवारी पिता हर प्रसाद ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठग ने फोनकर एटीएम का कोड पूछा और जैसे ही उसने कोड बताया सेकंडों में उसके खाते से 37700 रुपए निकल गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। कोतवाली थाना अंतर्गत बीते एक माह के भीतर आन लाइन ठगी की यह चौथी घटना है।

पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। जबकि पुलिस गले फाड़-फाड़कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। न्यूज पेपर में खबरे प्रकाशित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के लिए गांव-गांव में जागरूता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसके बाद भी पढ़े लिखे लोग इस तरह की ठगी के शिकार हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार तागा निवासी मुकेश तिवारी पिता हर प्रसाद अपने घर में था तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको बैंक के एटीएम वेरीफिकेशन सेंटर से होना बताया। उसने एटीएम धारक मुकेश तिवारी से उसके एटीएम बंद हो जाने की जानकारी देते हुए उसे चालू करने के लिए उसके पहले बैंक का खाता नंबर और एटीएम का नंबर लिया उसके बाद एटीएम के पीछे लिखा तीन अंक का कोड मांका।

जैसे ही पीडि़त ने कोड बताया कुछ देर बाद उसके मोबाइल में 37700 रुपए कटने का मैसेज आ गया। जिसे देख उसके हांथ पांव फूल गए। वह तुरंत मामले की रिपोर्ट लिखाने सीधे थाना पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की सूचना सायबर सेल को भी दी है।

जागरूकता अभियान के बाद भी हों रहें शिकार
पुलिस द्वारा बार-बार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग इन ठगबाजों के चक्कर में आ जाते हैं। ठगों द्वारा दिए गए लालच में आकर लोग फंस रहें हैं वहीं जानकारी के अभाव में लोग इन ठगों के झांसे में आ जाते हैं।

Published on:
22 Feb 2018 09:51 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान