जांजगीर चंपा

फोन करने के बाद भी नहीं पटा रहे बकाया बिल, अब काट रहे कनेक्शन ही

एक ही दिन में 66 बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, 28 लोगों ने तुरंत कर दिया भुगतान भी, जेई-एई की 10 सदस्यीय टीम पहुंची कनेक्शन काटने
2 min read
फोन करने के बाद भी नहीं पटा रहे बकाया बिल, अब काट रहे कनेक्शन ही
फोन करने के बाद भी नहीं पटा रहे बकाया बिल, अब काट रहे कनेक्शन ही

जांजगीर-चांपा. नैला जोन में बिजली जलाने के बाद लोग बिल नहीं भर रहे। जिसके कारण जनवरी महीने तक बकाया बिजली बिल ४ करोड़ ८२ लाख रुपए से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अफसरों की नींद उड़ गई है।
वसूली के लिए बकायदा एक ऑपरेटर रखकर मोबाइल के जरिए बकायादारों को फोन कर बिल पटाने भी कहा जा रहा है मगर इसके बाद भी बकायादार बिजली बिल ही नहीं पटा रहे। ऐसे में अब जिला मुख्यालय में बिजली कनेक्शन काटने की शुरूआत विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों ने कर दी है। मंगलवार २६ फरवरी को जेई और एई की १० सदस्यीय टीम ने नैला जोन में बकायादारों से घर जाकर कार्रवाई की। टीम ने ६६ बिजली उपभोक्ताओं के घरों में दबिश दी और अंतिम बार बकाया बिल भुगतान कराने का मौका दिया। टीम को सामने देखकर २८ लोगों ने तो तत्काल २० लाख ८३ हजार ११३ रुपए का भुगतान भी कर दिया। घर में कैश नहीं होने पर चेक काटकर किसी तरह भुगतान किया ताकि बिजली कनेक्शन न कट जाए। दूसरी ओर ३८ लोगों ने और मोहलत मांगी मगर टीम ने समय देने से इंकार करते हुए ३८ उपभोक्ताओं के घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर १३ लाख ६५ हजार ९०९ रुपए बकाया है।
उल्लेखनीय है कि नई सरकार ने बिजली बिल आधा करने की अपनी घोषणा को पूरा कर दिया है। अफसरों की मुताबिक अप्रैल के बिल में इसका फायदा लोगों को मिलेगा, लेकिन लोगों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि पुराना बकाया भी शायद माफ होगा। इसको लेकर बकायादार बिजली बिल का भुगतान करने से बच रहे हैं जिसके कारण विद्युत वितरण कंपनी पर बकाया का बोझ बढ़ता जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई हो रही है। अफसरों के मुताबिक नैला जोन में जनवरी २०१९ तक ४ करोड़ ८२ लाख रुपए बकाया है। इसकी वसूली के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी लगातार चलेगा।

जेई-एई की टीम बनाई गई
बकाया वसूली के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दबाव जा रहा है जिसके कारण कार्रवाई हो रही है। इसके लिए नैला जोन में जेई और एई को मिलाकर १० सदस्यों की टीम गठित की गई है। मंगलवार को हुई कार्रवाई में विद्युत वितरण कंपनी के बीएस मरकाम, शारदा साहू, एचएस शुक्ला, रंजीता ठाकुर, केआर सोनी, प्रणिता पैकरा, एनके आदित्य, बीएल जांगड़े, वीके तिवारी और अंकित सोनी की टीम ६६ बकायादारों पर कार्रवाई करने पहुंची।

बीके खांडेकर एई नैला जोन

Published on:
27 Feb 2019 03:51 pm
Also Read
View All
घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह