Molestation: प्यून की पत्नी ने चंद्रपुर सीएमओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, पति-पत्नी थाना पहुंचकर सीएमओ के खिलाफ शिकायत की है।
जांजगीर-चांपा. चंद्रपुर सीएमओ पर प्यून व उसकी पत्नी ने प्रताडऩा का आरोप लगाया है। सीएमओ ने प्यून की पत्नी से मोबाइल पर कहा कि मैं तेरे लिए कोसे की साड़ी ले दूंगा किसी से न कहना। मोबाइल से वह रात 12 बजे बातें करने की कोशिश करता है, पति को प्यून से क्लर्क बनाने की बात कर मुझे फंसाने की कोशिश करता है। महिला व उसका पति ने मामले की शिकायत चंद्रपुर थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंद्रपुर नगर पंचायत सीएमओ मुन्ना लाल देवांगन पर उसी के दफ्तर में कार्य करने वाले प्यून व उसकी पत्नी ने प्रताडऩा का आरोप लगाया है। प्यून की पत्नी ने चंद्रपुर थाने में शिकायत की है कि सीएमओ उससे रात में फोनकर कहता है मैं तेरे लिए कोसे की साड़ी ले दूंगा। इतना ही नहीं तेरे पति को चपरासी से क्लर्क बना दंूगा। इतना ही नहीं मेरे चरित्र के बारे में पति से सवाल-जवाब करता है और उल्टी-सीधी बातें करता है। लोगों को भड़काता है। इससे तैस में आकर पति खुदकुशी करने की कोशिश भी कर चुका है। उसे बड़ी मुश्किल से खुदकुशी करने से बचाए। फिलहाल पूरे मामले की शिकायत प्यून चैतराम निषाद की पत्नी सुकृता निषाद ने चंद्रपुर थाने में की है। इधर थाना प्रभारी राकेश कुमार भोई इस मामले में जांच करने जुट गए हैं। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।