जांजगीर चंपा

छुट्टियां शुरू होते ही एक्सप्रेस टे्रनो में टिकट की मारामारी, सफर करने का प्लान बना रहे तो पढि़ए ये खबर

रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत
2 min read
janjgir champa industries,janjgir-champa news,
रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत

जांजगीर-चांपा. समर सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में नो रूम की समस्या शुरू हो गई है। इससे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे सभी रूट की ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग लिस्ट की स्थिति बनी हुई है। इसका फायदा इन दिनों टिकट एजेंटों को मिल रहा है। ऑनलाइन टिकटों की संख्या निर्धारित करने की वजह से एजेंट अब काउंटर से टिकट बनावा रहे हैं।


शादी मुहूर्त की शुरूआत और मई से गर्मी की छुट्टियां भी लगने वाली हैं। इधर मांगलिक कार्यों में जाने और गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए भी रिजर्वेशन कराने वाले कतार में हैं।

इससे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक लोगों की लंबी लाइन लग रही है। ज्यादातर हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनों में वेटिंग की समस्या चल रही है। सभी ट्रेनों में लोगों को जून तक कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को तत्काल टिकट ही लेना पड़ रहा, लेकिन इन दिनों तत्काल टिकट का कोटा भी आधे घंटे के भीतर खत्म हो जा रहा है।

इसके बावजूद आम यात्रियों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबतें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। इस मामले में रेलवे के सीनियर डीसीएम अर्जुन सिब्बल ने बताया कि समर सीजन में लोगों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। आवश्यकता अनुसार ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।


राहत देने शुरू किया तत्काल प्रीमियम
समर सीजन में लोगों को नो रूम से राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रीमियम टिकट की शुरुआत की है। इस में तत्काल कोटा के अलावा कुछ सीट तत्काल प्रीमियम टिकट के लिए रखी जाती हैं। जिसकी कीमत अन्य टिकटों सहित तत्काल से भी अधिक रहती है।

बताया गया कि प्रीमियम तत्काल टिकट का रिजर्वेशन चार्ज सीट की घटती संख्या के साथ बढ़ता जाता है। जैसे-जैसे सीट कम होती जाती है, वैसे-वैसे रिजर्वेशन चार्ज भी अधिक होता जाता है। इसमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टिकट की कीमत दिखाता है।

Published on:
04 Apr 2018 05:29 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया