जांजगीर चंपा

पुलिस को देखते ही भागने लगे गैम्बलर, घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

पुलिस को लंबे समय से कंजीनाला में जुआ फड़ की सूचना मिल रही थी। बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरी...
less than 1 minute read
पुलिस को देखते ही भागने लगे गैम्बलर, घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस को देखते ही भागने लगे गैम्बलर, घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने कंजी नाला मेंहदा में जुआ फड़ पर छापा मारकर 11 जुआरियों को पकड़ा है। फड़ से 35 हजार 500 रुपए जब्त किया गया है। बताया जा रहा है मेंहदा, खोखरा व धाराशिव से यहां लंबे समय से जुआ का फड़ लगता था।

पुलिस के अनुसार मेंहदा के कंजी नाला में लंबे समय से जुआ फड़ लगने की सूचना मिल रही थी। टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकडऩे कार्रवाई की। यहां बड़ी संख्या में दूर-दूर से जुआ खेलने जुआरी पहुंचते थे। मुखबिर से बुधवार को फिर से सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मेंहदा के कंजी नाला में दबिश दी। रंगे हाथ 11 जुआरियों को धर दबोचा। कई जुआरी पुलिस के पहुंचते ही भागने के फिराक में थे। बाद में पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सभी 11 जुआरियों से 35 हजार 890 रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने सभी 11 जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Read More: पढि़ए क्या हुआ जब रेत खुदाई के दौरान निकलने लगे एक के बाद एक नरकंकाल
पकड़े गए 11 जुआरियों में ये हैं शामिल
व्यास यादव मेहंदा, पुरूषोत्तम राठौर खोखरा, विजय साहू मेहंदा, जगदीश साहू मेहंदा, प्रेम साहू मेहंदा, राजेश साहू मेहंदा, बलराम साहू मेहंदा, घनीराम साहू मेहंदा, बलीराम कश्यप मेहंदा, जगदीश, नरोत्तम देवांगन खोखरा शामिल है।
Read More:

Updated on:
31 Oct 2019 01:49 pm
Published on:
31 Oct 2019 01:49 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया