जांजगीर चंपा

पुलिस की छापामार कार्रवाई में नौ जुआरियों से 50 हजार रुपए जब्त

मुखबीर की सूचना से हसदेव नदी किनारे जुआ खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई।

2 min read
पुलिस की छापामार कार्रवाई में नौ जुआरियों से 50 हजार रुपए जब्त

जांजगीर-चांपा. सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम देवरहा में लगातार जुआ होने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस द्वारा ग्राम में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने वहां पर नौ आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उनसे 50 हजार रुपए नगद सहित ताश पत्ती जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम देवरहा से बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसको देखते हुए आला अधिकारियों ने सिटी कोतवाली प्रभारी कौशल्या साहू से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर मुखबीर की सूचना से हसदेव नदी किनारे जुआ खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

CG Impactful News : मुखबिर की मौत दर्ज थी हादसे में, पत्रिका के खुलासे पर हुई जांच तो निकली हत्या, चार आरोपी जेल दाखिल

शिकायत सेल प्रभारी लंबोदर सिंह तथा थाना जांजगीर व चांपा के जवानों की टीम को भेजा गया। मौके पर चांपा निवासी अशोक उर्फ बबला पंडा द्वारा जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने बबला सहित ग्राम कोसमंदा निवासी तेरसराम साहू, अजय राठौर, भांठापारा जांजगीर के मिथलेश भारद्वाज, ग्राम खोखरा के भरत राठौर, ग्राम हथनेवरा के रामगोपाल पटेल, पुरानी बस्ती जांजगीर के उपेंद्र राठौर, कॉलेज रोड चांपा निवासी विक्रमसिंह राजपूत, राजापारा चांपा के लव देवांगन को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्तियां, बैठने के लिए बोरा तथा ५० हजार रुपए मिला, जिसे जब्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह मुलमुला थाना क्षेत्र से भी पुलिस को सोनचरण समनामी सहित छह अन्य आरोपियों से जुआ खेलते पकड़े जाने पर ९३० रुपए जब्त करने सफलता मिली है। आपको बता दें कि कोतवाली थाना अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में जुआ खेले जाने की जानकारी अब आम हो चुकी है। पुलिस लगातार इस पर कार्रवाई करती है, लेकिन कोतवाली थाने का ही कुछ पुराना स्टॉफ इस अवैध कारोबार में अपनी सहभागिता देता है, इससे कार्रवाई से पहले ही वह उन्हें सूचना दे देते हैं और पुलिस जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार नहीं कर पाती है।

ये भी पढ़ें

फाटक बंद होने से लोगों को हुई परेशानी, खैरा होकर जांजगीर का तय करना पड़ा सफर

Published on:
20 Aug 2018 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर