जांजगीर चंपा

भईया राहुल, कान खोल कर सुन लो, दिन में सपने देखना छोड़ दो : अमित शाह

शाह ने अपने भाषण में गरीब, गरीब और डॉ. भीम राव अंबेडकर का नाम कई बार लिया
less than 1 minute read
शाह ने अपने भाषण में गरीब, गरीब और डॉ. भीम राव अंबेडकर का नाम कई बार लिया
शाह ने अपने भाषण में गरीब, गरीब और डॉ. भीम राव अंबेडकर का नाम कई बार लिया

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिवरीनारायण में सोमवार की दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। बहुजन समाज पार्टी के गढ़ को देखते हुए अमित शाह ने अपने भाषण में गरीब, गरीब और डॉ. भीम राव अंबेडकर का नाम कई बार लिया।

वहीं कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। जिसमें उन्हें संसद भवन में नहीं जाने देना, सेंट्रल हॉल में फोटो वाली बातों का उल्लेख किया। उसके बाद अमित शाह खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला शुरू किया। शाह ने मंच से कहा कि जब चुनाव आता है तब राहुल बाबा को छतीसगढ़ याद आता है।

जब उनका चुनावी भाषण होता है। उसमें भी वो कभी छतीसगढ़ का नाम नहीं लेते है। उनके भाषण में नेता, नीति का अभाव और मोदी, मोदी और मोदी अधिक सुनाई पड़ता है। वो कांग्रेस का कम और भाजपा का अधिक प्रचार करते हैं। मंच से अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा कि राहुल बाबा, कान खोल कर सुन लो। दिन में सपने देखना छोड़ दो। वो सपने पूरे नहीं होते हैं।

अंगद का पांव है भाजपा, नहीं उखड़ेगा बाबा
पहले चरण में वोट को लेकर लोगों के रुझान को देख कर अमित शाह ने कहा कि भाजपा अंगद का पांव है राहुल बाबा। इसे कोई हिला नहीं सकता है। प्रदेश में चौथी बार कमल खिलना तय है।

Published on:
12 Nov 2018 06:09 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने