जांजगीर चंपा

शादी का झांसा देकर 7 साल से कर रहा था दुष्कर्म, जानें इस तरह खुला प्रेम प्रसंग का राज…

CG Rape Case: जांजगीर-चांपा जिले में पीएचई चांपा में पदस्थ एसडीओ पर दैहिक शोषण का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सिविल लाइल थाना पुलिस बिलासपुर में दर्ज की गई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 12:20 PM IST
शादी का झांसा देकर 7 साल से कर रहा था दुष्कर्म, जानें इस तरह खुला प्रेम प्रसंग का राज...

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पीएचई चांपा में पदस्थ एसडीओ पर दैहिक शोषण का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सिविल लाइल थाना पुलिस बिलासपुर में दर्ज की गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत राज्यपाल से भी की है, ताकि आरोपी के रसूख के आगे पुलिस भी मामले में टालमटोल न कर सके। फिलहाल मामले को लेकर एसडीओ सुर्खियों में है।

CG Rape Case: पीएचई का एसडीओ हुआ फरार

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि एसडीओ नामित कोसरिया 2018 से संपर्क में रहा। उससे शादी का झांसा देकर बीते 7 साल से अनाचार करता रहा। पीड़िता ने उससे 2019 से ही शादी का प्रस्ताव रखी थी। इसके बाद भी वह शादी से इनकार करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 2023 में वह गर्भवति भी हो गई थी। जिसे आरोपी ने गर्भपात करा दिया। इस बात की जानकारी उसके परिजनों को भी है। इसके बाद भी युवती से शादी नहीं करने से वह क्षुब्ध थी। आखिरकार उसने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

इस तरह खुला प्रेम प्रसंग का राज

14 अप्रैल को आरोपी एसडीओ नामित कोसरिया का जन्मदिन था। पीड़िता ने उसके जन्मदिन में विश करना चाही। लेकिन आरोपी उसे नजरअंदाज करते रहा। इससे उसे शंका हुई। इसके बाद वह अपने परिजनों को आपबीती बताई। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि आरोपी एसडीओ की शादी किसी अन्य जगह तय हो चुकी है।

उसकी सगाई भी हो चुकी है। 20 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी दौरान पीड़िता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी भूमिगत है।

पूर्व इएनसी का पुत्र है नामित कोसरिया

पीएचई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामित कोसरिया का पिता टीजी कोसरिया पूर्व में ईएनसी रह चुके हैं। इएनसी विभाग का प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा पोस्ट है। इन्हीं के बल बूते पर प्रदेश स्तर में नामित कोसरिया का भी नाम हाईलेवल पर रहता है। विभागीय अधिकारी भी उनके सामने झुककर बात करते हैं। अब ऐसे मामले में विवाद बढ़ा तो भूमिगत हो चुके हैं।

पीएचई के ईई पीएस सुमन ने कहा की एसडीओ नामित कोसरिया 12 अप्रैल से छुट्टी पर हैं। इन दिनों वे आफिस नहीं आ रहे हैं। शिकायत या अन्य कोई मामला उनका पर्शनल मामला है। इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते।

Updated on:
23 Apr 2025, 12:20 PM IST
Published on: