जांजगीर चंपा

Breaking : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बलवा, किसी ने निकाला फावड़ा तो किसी ने टांगी, तीन गंभीर

- घायलों को रेफर किया गया सिम्स
2 min read
Breaking : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बलवा, किसी ने निकाला फावड़ा तो किसी ने टांगी, तीन गंभीर
Breaking : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बलवा, किसी ने निकाला फावड़ा तो किसी ने टांगी, तीन गंभीर

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थानांतर्गत ग्राम मदनपुर में रविवार की सुबह जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में बलवा हो गया। घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें सिम्स रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए जुट गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिससे निपटने पुलिस ने बल लगा दिया है।

पुलिस के मुताबिक मदनपुर निवासी रामलखन, गोकुल का पड़ोस के ही मेलू राम का जमीन संबंधित विवाद था। विवाद काफी दिनों पहले का था। रामलखन इन दिनों अपने घर के पास दीवार खड़ी कर रहा था, जिससे मेलूराम को आपत्ति थी। दोनों के बीच रविवार की सुबह फिर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। कोई अपने घर से फावड़ा लेकर आया तो कोई टांगी। दोनों पक्षों में सिरफुटौव्वल का दौर शुरू हो गया।

घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई है। रामलखन, गोकुल व मेलू राम को गंभीर चोटें आई है। तीनों लोगों को सिम्स रेफर किया गया है, वहीं इतने ही लोगों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। इधर पुलिस ने गांव में बड़ी तादात में बल की व्यवस्था कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Updated on:
04 Nov 2018 01:48 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:48 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने