जांजगीर चंपा

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर रखा पैर, घटी दुर्घटना, 22 महिलाएं आईं स्कार्पियो की चपेट में

- 13 महिलाओं को डभरा सीएचसी तो 9 को जिला अस्पताल रायगढ़ में कराया गया भर्ती, पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ किया जुर्म दर्ज
2 min read
ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर रखा पैर, घटी  दुर्घटना, 22 महिलाएं आईं स्कार्पियो की चपेट में

जांजगीर-चांपा. डभरा थानांतर्गत ग्राम चुरतेला गांव में चूलमाटी खोदने जा रहे 22 महिलाओं को एक अनियंत्रित स्कार्पियों ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान स्कार्पियो के चालक ने ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर में पैर रख दिया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और पूरी क्षेत्र चीख पुकार से गूंज गया। बड़ी मुश्किल से स्कार्पियो नियंत्रित हुई और लोगों की जान बची। गंभीर रूप से घायल 13 महिलाओं को डभरा सीएचसी व 9 को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

डभरा पुलिस के अनुसार चुरतेला में राधे लाल चंद्रा घर बेटे मिलन की शादी का आयोजन हो रहा है। १० फरवरी की रात परिवार की महिलाएं एक साथ गाजे-बाजे के साथ चूलमाटी लेने जा रहीं थीं। इस दौरान कुछ पुरुष भी उनके अगल-बगल चल रहे थे। जश्न के माहौल में बैंड बाजे में महिलाएं व बच्चे थिरक रहे थे। इसी दौरान उन महिलाओं के पीछे स्कर्पियो चल रही थी, जिसमें दूल्हा व बच्चे बैठे थे। जिस रास्ते से महिलाएं चल रही थीं, बस्ती की वह सड़क बेहद सकरी थी। अचानक ब्रेक लगाने की जगह स्कार्पियो के चालक ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया और गाड़ी स्पीड में भागते हुए पुरुषों व महिलाओं के उपर चढ़ गई। यह देख चालक आपा खो बैठा और फिर रिवर्स गीयर लगा दिया। जिससे पीछे के लोग भी चपेट में आ गए।

देखते ही देखते मौके पर चीख पुकार का दौर शुरू हो गया। दुर्घटना में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल व डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शामिल किया गया है। घायलों में शैलेंद्र बरेठ, पुष्पेंद्र बघेल, गुरुवारी बाई चंद्रा, गीता बाई, ममता चंद्रा, कमला चंद्रा, सत्यप्रकाश, शोभनाथ, सुखीराम, अजय सिंह, संतोषी चंद्रा, यामनी चंद्रा, सहोद्रा चंद्रा, पार्वती, राजकुमार, भूमिका यादव, योगेश दास, मिलीकुमारी, चंचल चंद्रा, अंशु सिदार, बेदबाई, दुर्गा चंद्रा गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अभी जारी है।

Published on:
12 Feb 2018 01:12 pm
Also Read
View All
क्या छत्तीसगढ़ बन रहा है गड्ढों का प्रदेश? जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अर्जुनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख