जांजगीर-चांपा. ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडिपा में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत हो गई है। वहीं दो घायल हो गए हैं। मृतक का नाम सरजू पिता खेमलाल है। एवं दिलीप पिता तुलाराम व सीवा घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भडोरा के सरपंच जीवन चन्द्रा का ट्रैक्टर जानडियर में जोगीडिपा से सेटरिंग समान लाने के लिए भडोरा जा रहा था।