जांजगीर चंपा

Road Accident: जांजगीर चांपा में 4 लोगों की मौत! अलग-अलग सड़क हादसों में गंवाई जान, 3 गंभीर

Road Accident: जांजगीर चांपा में एक के बाद एक सामने आए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है..

2 min read
जांजगीर चांपा में 4 लोगों की मौत ( Photo - Patrika)

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बता दें कि हादसा रविवार रात और सोमवार सुबह का है। वहीं इन हादसों ने हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया है।

Road Accident: तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में जा घुसी

जानकरी के अनुसार हादसा रविवार देर रात जांजगीर हाइवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें गैस कटर की मदद से काटकर बाहर निकाला। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुजुर्ग को कुचला

दूसरी घटना में सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप उन्हें रौंदते हुए निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप चालक की तलाश जारी है।

बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

बुजुर्ग की मौत के कुछ ही घंटे में सुबह एक और दर्दनाक हादसा हो गया। एक एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर एक के बाद एक सामने आए सड़क हादसे से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जांजगीर चांपा से जुड़ी और भी है खबरें

CG Crime: नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रेत कारोबारी के घर घुसकर ताबड़ताेड़ फायरिंग, बड़े भाई की मौत...पढ़ें पूरी खबर

डबल मुनाफे का झांसा और म्यूल अकाउंट का खेल, 27 लाख की ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला...पढ़ें पूरी खबर

CG News: बीमा घोटाले का आरोप, सुनवाई न होने पर युवक ने एसपी दफ्तर में पीया जहर, मचा हड़कंप.. पढ़ें पूरी खबर

Published on:
27 Apr 2026 02:24 pm
Also Read
View All