28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 28-29 अप्रैल को बदली और बूंदाबांदी की संभावना, जानें तापमान का हाल

IMD Alert: मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को बदली छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
2 min read
Google source verification
Rain Alert

Rain Alert (Photo-File)

Rain Alert: रविवार को जांजगीर-चांपा जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। इस सीजन में पहली बार पिछले 5 दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही है। रविवार को 45 पार कर गया था। प्रदेश में पिछले 5 दिनों से प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म वाले जिलों में जांजगीर पहले नंबर पर है।

प्रदेश में दूसरे नंबर पर 44 डिग्री के साथ बिलासपुर जिला रहा। जिले सहित प्रदेश में मौसम अजीब ही चल रहा है। जांजगीर-चांपा जिले में जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर समेत कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई।

इस साल मार्च व अप्रैल गर्मी में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। साथ ही बीच बीच में बदली व बूंदाबांदी का दौर चला। कुछ ऐसा ही हाल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रहा। इसके बाद बादल छंटते ही मौसम शुष्क हुआ और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में भीषण गर्मी से से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

दक्षिणी हवाओं से बढ़ा पारा, जांजगीर-चांपा में 45.4 डिग्री तक पहुंची भीषण गर्मी

अब दक्षिणी हवाओं से फिर चढ़ गया। बीते तीन दिन में ही दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिले में पिछले पांच दिनों से तापमान 40 के ऊपर बना हुआ है। रविवार को जिले का तापमान 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ज्यादा रहा। साथ ही यह भीषण गर्मी ने अप्रैल में पिछले 10 का रिकार्ड तोड़ दिया है।

प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म स्थान में जांजगीर-चांपा जिले टॉप पर रहा। इसका जनजीवन में असर देखने को मिला। लोग गर्मी से बेचैन रहे और दिन में सड़कें सूनी रही। इससे सड़कों पर दोपहर के समय गर्मी के कारण स्कार्फ बांधकर ही लोग नजर आए। बहुत जरूरी काम वाले ही घर से बाहर निकल रहे थे। वो स्कार्फ के सहारे ही निकलने की हिम्मत कर रहे थे। शहर भट्टी की तरह तप रहा था। बाइक चलाने में हाथ व पैर जलने लगे थे। देर शाम तक गर्म हवा चली।

28 व 29 को बदली व बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ निदेशक एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को जांजगीर-चांपा जिले में ग्रीष्म लहर चली। आज से प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि जांजगीर-चांपा जिले में ज्यादा अंतर की संभावना नहीं है। 28 व 29 को बदली व बूंदाबांदी की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गर्म वाले दूसरे नंबर जिले में 44.4 डिग्री के साथ बिलासपुर जिला रहा। दिनभर गर्म हवा चलने से लू लगने के साथ डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या दो गुना बढ़ गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घबराहट, बेचैनी, उल्टी, दस्त का इलाज कराने के लिए हर दिन 30 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे है।

ये सावधानियां जरूरी

  • दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करें।
  • मौसमी सब्जियां फलों का सेवन करें।
  • खुले रखी और बासी खाद्य सामग्रियों से बचें।
  • पेट में दर्द, बुखार, उल्टी होने पर तुरंत इलाज कराएं।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें

लू लगने के लक्षण

शरीर का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाना, तेज सिर दर्द और चक्कर आना, अत्यधिक थकावट और कमजोरी, उल्टियां होना आदि।

  • कहां कितना तापमान
  • जिला - अधिकतम तापमान
  • जांजगीर-चांपा - 45.4
  • बिलासपुर - 44.4
  • माना एयरपोर्ट - 43.8
  • दुर्ग - 43.9
  • पेंड्रा रोड - 42.5