26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rain Alert: अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27-28 अप्रैल को आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट

Rain Alert: मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक, 27 और 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इन दिनों आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज-चमक या आंधी की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Rain Alert प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

Rain Alert प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

CG Rain Alert: दुर्ग जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नमी घटकर करीब 23 प्रतिशत रह गई है, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो रही है। दोपहर के समय शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। तापमान में करीब दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लू चलने के भी आसार हैं, जिससे दोपहर में बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।

CG Rain Alert: 27-28 अप्रैल से बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक, 27 और 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इन दिनों आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज-चमक या आंधी की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बना हुआ है यह सिस्टम

विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक द्रोणिका विस्तारित है। इसके साथ ही अंदरूनी महाराष्ट्र के आसपास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रति चक्रवात सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा प्रदेश में पहुंच रही है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिक पानी पीने और हल्के, ढीले कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।