जांजगीर चंपा

Road Accident: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, हादसे में बुजुर्ग की मौत… खेत से वापस लौट रहे थे मामा-भांजा

Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
less than 1 minute read
Japanese Fever

Road Accident: जांजगीर चांपा में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंभे टकरा गई। इससे हादसे में पीछे बैठक बुजर्ग की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर हालात में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि खेत से दोनों वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत गांव अर्जुनी निवासी पुनीराम व सावन दास बाइक से खेत गए हुए थे। दोनों रिश्ते में मामा, भांजा हैं। रविवार की सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी लौट रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक से गिर गए। इससे पीछे बैठे सावन दास (60) की सिर पर गंभीर चोट आई, इससे मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पुनीराम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अकलतरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

रिश्ते में मामा भांजा है दोनों

जानकारी के अनुसार पुनीराम और सावन दास रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं। रविवार की सुबह 8 बजे दोनों एक बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक पुनीराम चला रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Updated on:
25 Nov 2024 12:06 pm
Published on:
25 Nov 2024 12:06 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह