जांजगीर चंपा

Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, 5 घंटे रहा चक्काजाम

Road Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
1 minute read
सुशासन तिहार के दौरे पर निकले अफसरों ने ऐसी बचाई 5 युवकों की जान, सड़क हादसे में हुए थे घायल, एक की हालत गंभीर

Road Accident: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम ने शव को तत्काल उठाकर खरौद के अस्पताल में रख दिया। इधर रात को घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। रात को चार घंटे तक मौके पर तनाव का माहौल था। आखिरकार पुलिस ने किसी तरह माहौल को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के सुलौनी निवासी बिलास साहू 23 बाइक से शुक्रवार की रात 8.30 बजे शिवरीनारायण ने अपने गांव की ओर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही चारपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही घटना स्थल पर भीड़ लग गई।

इधर पुलिस को घटना की सूचना मिली। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश। लेकिन मृतक के परिजनों का कहना था कि वाहन चालक आरोपी व वाहन को घटना स्थल पर ही लाया जाए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि दुर्घटनाकारित वाहन चालक को पुलिस ने छोड़ दिया है।

पांच घंटे रहा तनाव

लोहर्सी में शुक्रवार की रात 8.30 बजे सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर उतर आई। देखते ही देखते रात को पांच घंटे तक लोग सड़क पर उतर कर हंगामा करते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बिलासपुर से शिवरीनारायण मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। रात तकरीबन पांच घंटे तक इस रूट पर आवागमन पूरी तरह से थम चुका था।

Updated on:
31 Mar 2025 10:24 am
Published on:
31 Mar 2025 10:23 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह