जांजगीर चंपा

सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगते हुए हड़ताल पर डटे हैं संजीवनी के कर्मचारी, जिले में आपातकालीन सुविधा चरमराई

- इधर संजीवनी के कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद जिले में आपातकालीन सुविधा चरमरा गई है।
2 min read
सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगते हुए हड़ताल पर डटे हैं संजीवनी के कर्मचारी, जिले में आपातकालीन सुविधा चरमराई

जांजगीर-चांपा. संजीवनी महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी बीते चार दिन से हड़ताल पर हैं। इसके चलते जिले में संजीवनी सुविधा का बुरा हाल है। इधर संजीवनी के कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने से सामूहिक आत्मदान की अनुमति मांग रहे हैं। फिलहाल वे रविवार को रायपुर कूच कर अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुनने को राजी नहीं है। इधर संजीवनी के कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद जिले में आपातकालीन सुविधा चरमरा गई है। सड़क दुर्घटना एवं अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को संजीवनी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

प्रदेश भर के संजीवनी, महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है क उनकी मांगें पूरी की जाए नहीं तो उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए। कर्मचारी पहले जिला स्तर पर तीन दिनों तक हड़ताल कर विरोध किए। अब वे रविवार को रायपुर में पहुंचकर हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से जिले में आपातकालीन वाहन सुविधा का बुरा हाल है। हालांकि शासन जैसे-तैसे व्यवस्था बनाकर यह सुविधा प्रभावित नहीं होने के दावे कर रही है, लेकिन हालात बेहद बदतर है।

रविवार को ही दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें पीडि़तों को संजीवनी सुविधा नहीं मिल पाई। पहली घटना शिवरीनारायण में हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार पलट गई। उसमें सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने संजीवनी वेन को कॉल किया, लेकिन यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। वहीं दूसरी घटना पकरिया पामगढ़ में हुई। जिसमें एक भारी वाहन ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने संजीवनी वेन को कॉल किया, लेकिन वेन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते पीडि़तों को भटकना पड़ा।

Published on:
08 Apr 2018 05:55 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें