जांजगीर.चांपा. जिले के जांजगीर शहर की सड़कों के किनारे अतिक्रमण करके शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे व्यापारियों के खिलाफ पुलिस, पालिका व जिला प्रशासन तीनों ने एक साथ कमर कस ली है। पत्रिका के अतिक्रमण विरोधी अभियान के पहले दिन से ही जिला प्रशासन की कार्रवाई यह तय करती है कि आने वाले दो-चार दिनों में जांजगीर से नैला को जाने वाली रोड पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो जाएगी।