जांजगीर चंपा

रसौटा खार में मिला छ: महीने पुराना नरकंकाल लोगों में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच

जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस, छह महीने पहले का
less than 1 minute read
janjgir champa industries,janjgir police,janjgir crime news,
जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस, छह महीने पहले का

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ क्षेत्र के रसौटा में तब सनसनी फैल गई जब बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने खेत में नहर किनारे एक व्यक्ति का नर कंकाल देखे। घटना की सूचना पाकर पामगढ़ पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

नरकंकाल छह महीने पहले की है। क्योंकि शव से मांस पूरी तरह से अलग हो चुका है। खेत में केवल हड्डियां ही बची है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पामगढ़ पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि रसौटा खार में एक व्यक्ति का नरकंकाल मिला है। हड्डियां बिखरी पड़ी है। संभावना जताई जा रही है। शव को छह माह हो चुके हैं। तकरीबन फसल कटाई के दौर के समय किसी मौत के बाद शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम नरकंकाल को अपने कब्जे में लिया है। नरकंकाल को इक_ा कर एफएसल लैब भिजवा दिया है। थाना प्रभारी एचसी टांडेकर का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम किया है।

आसपास के थानों से गुमशुदगी की फाइल खंगाली जा रही है। नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास कपड़े भी होते तो इसकी पहचान हो सकता था, लेकिन पहचान के लायक मौके पर कुछ भी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
11 Apr 2018 04:14 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें