जांजगीर चंपा

जरा संभल कर, नहीं तो जा सकती है जान, इस मार्ग पर बन गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे

- धूल के गुबार से लोगों को हो रही परेशानी
2 min read
जरा संभल कर, नहीं तो जा सकती है जान, इस मार्ग पर बन गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे
जरा संभल कर, नहीं तो जा सकती है जान, इस मार्ग पर बन गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे

जांजगीर-चांपा. सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों के चलने से सड़क मार्ग जर्जर हो चुका है। बदहाल सड़क पर छेत्र के लोगों का पैदल चलना दुभर हो गया है। जबकि ग्रामीणों ने बदहाल सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य तथा भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर के सामने शिकायत के अलावा ग्राम सुराज व जन समस्या निवारण शिविर में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन बदहाल सड़क मार्ग की सुध लेने न तो संबंधित विभाग को फुर्सत है और न ही छेत्रीय जन प्रतिनिधियों को। जिससे छेत्र के ग्रामीणों में प्रशासन व फैक्टरी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सिवनी के ग्रामीण तथा शिवम् युवा कल्याण मंडल अध्यक्ष महेश कुमार राठौर ने बताया कि बहेराडीह गांव में स्थापित फैक्ट्री के भारी वाहनों के दिन रात सिवनी सुखरी कला मार्ग पर चल रही है। सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है। वहीं पक्की सड़क मार्ग कच्ची सड़क मार्ग पर परिवर्तित हो गई है। भारी वाहनों के चलने से धूल के गुबार उठने लगी है।

बहेराडीह गांव के उप सरपंच जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सिवनी सुखरिकला सड़क मार्ग पर नहर का पानी बहने से नाला का रूप धारण कर लिया है। बदहाल सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य व भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने की शिकायत करते-करते ग्रामीण थक चुके हैं। फिर भी न तो संबंधित विभाग को इस बदहाल सड़क मार्ग को देखने की फुर्सत है और न ही छेत्रीय जन प्रतिनिधियों को। प्रशासन की निष्क्रियता से जर्जर सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग पर छेत्र के लोगों का चलना दुभर हो गया है।

बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा जानलेवा गड्ढा
सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग के मध्य जमरीं नाला का सड़क पुल पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते यदि इस गड्ढे की मरम्मत कार्य नहीं किया जाता है, तो कभी भी बड़ी अनहोनी घटना हो सकता है। जबकि उक्त सड़क मार्ग के इस पुल को ऊपर उठाने तथा मरम्मत कार्य करने के लिए शासन प्रशासन से मांग और भारी वाहनों पर प्रतिबंध नहीं होने के विरोध में छेत्र के ग्रामीणों द्वारा उक्त मार्ग पर चक्काजाम जैसी उग्र आंदोलन भी किया जा चुका है।

Updated on:
09 Oct 2018 04:30 pm
Published on:
09 Oct 2018 04:30 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान